Patna

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा: मंदिर में दोनों की शादी कराई

भागलपुर में रविवार देर रात प्रेमिका के गांव पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी। एक साल से अफेयर चल रहा था।प्रेमी की पहचान गुरुदेव कुमार(18) के तौर पर हुई है। प्रेमिका नाबालिग है। दसवीं क्लास में पढ़ती है। मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर इलाके की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चार दिन पहले लड़की को घर लाया था

 

जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले लड़की को अपने घर भी लेकर गया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने आवेदन दिया था। शादी करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन लड़का पक्ष इसके लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों के समझाने के बाद तैयार हुए।

 

अब हम दोनों साथ रहेंगे- प्रेमिका

 

लड़की की मां मेस में खाना बनाने का काम करती है। शादी के बाद प्रेमी ने कहा कि हम दोनों काफी खुश हैं, मेरी मर्जी से शादी हुई है। वहीं, लड़की का कहना है कि अब हम दोनों एक साथ रहेंगे। खुशी-खुशी शादी हुई है।

 

मामले की जानकारी नहीं

 

इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। एडिशनल एसएचओ ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। विस्तृत जानकारी ‘बड़ा बाबू’ ही दे सकते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!