Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से छिनतई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा था

मुजफ्फरपुर में रेल पुलिस ने छिनतई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा था। स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रेल थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एक बदमाश की गिरफ्तारी हुई है। तीन मोबाइल बरामद हुआ है, जो चोरी का है। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कई साथियों का नाम बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा

 

दरअसल, शनिवार को स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चंपारण हमसफर( 15706) से एक शख्स लक्ष्मण कुमार(40) उतरकर तेजी से भाग रहा था। पुलिस टीम ने खदेड़कर उसे पकडा। पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सख्ती पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। तलाशी के दौरान चोरी का 3 मोबाइल बरामद हुआ। ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाता था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!