Begusarai

बेगूसराय में NH-31 के ढाला के पास एक्सीडेंट,एक घंटे तक गाड़ी में फंसी रही ड्राइवर की लाश

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसा हुआ है। पिकअप और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई। एक घंटे के बाद शव को निकाला गया है। पिकअप में शव फंस गया था। घटना NH-31 के बेगूसराय-खगड़िया खंड पर लाखो थाना क्षेत्र में पनसल्ला ढ़ाला के पास की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर निवासी मोहम्मद नौशाद (50) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही ड्राइवर संघ के सदस्य मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद लाश ले जाया गया है।बताया जा रहा है कि नौशाद पिकअप चलाता था। वह आम लाने के लिए मालदा गया हुआ था। आज पिकअप पर आम लोड कर समस्तीपुर लौट रहा था। इसी दौरान पनसल्ला ढ़ाला के पास एक खराब ट्रक एनएच पर खड़ी थी।

 

पीछे से आ रही पिकअप की ट्रक से ठोकर

 

पीछे से आ रहे पिकअप ने ट्रक में ठोकर मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। नौशाद की लाश गाड़ी में फंस गई।बाद में स्थानीय लोगों के प्रयास से पुलिस ने ट्रक में फंसे पिकअप को पीछे किया। उसके बाद काफी कोशिश कर एक घंटे बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

पुलिस ने दोनों वाहन को किया जब्त

 

घटना को लेकर एक ड्राइवर ने बताया है कि मोहम्मद नौशाद मालदा से आम लोड कर ताजपुर जा रहे थे। टोल नाके पर ट्रक और पिकअप में टक्कर हुआ है। वही पर इनकी मौत हो गई। इनका घर समस्तीपुर हुआ। सुबह 6 बजे हमें घटना की सूचना मिली। बॉडी दबी हुई थी, जिसे निकाला गया है। आज सुबह की ये घटना है।लाखो थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रक और पिकअप को अलग करके लाश को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों वाहन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!