Samastipur

समस्तीपुर में नवविवाहिता ने किया सुसाइड:2 महीने पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर में नवविवाहिता ने सुसाइड किया है। सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुण रसलपुर वार्ड-8 मोहल्ला में दो महीने पहले इसकी शादी हुई थी । विवाहिता ने दुपट्टे से लटक कर जान दे दी । इसकी पहचान वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के शिव नगर गांव के विकास कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (20) के रूप में की गई है।घटना की सूचना पर सरायरंजन थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतका के पिता की मौत हो चुकी है। इसकी एक बूढी मां है। इसके अलावा इसके घर में कोई भी नहीं है। आसपास के लोग और चौकीदार ने शव को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के समय घर में कोई भी नहीं था। ग्रामीण विपिन कुमार का कहना है कि अंशु की शादी 2 महीने पहले वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के शिव नगर गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी।

 

ससुराल के लोगों के नहीं पहुंचने से थी नाराज

 

शादी के बाद यह अपने ससुराल गई थी और 5 दिनों बाद वापस लौट आई। जिसके बाद से यह लगातार यहीं थी। ससुराल के लोग भी यहां नहीं पहुंचे थे, जिस कारण से यह नाराज चल रही थी। लोगों का कहना है कि इसके ससुराल वाले इससे बात नहीं कर रहे थे। पति से भी इसकी बात नहीं हो पा रही थी। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव को लेकर अंशु ने घर के छप्पर से दुपट्टा के सहारे लटक कर जान दे दी ।बाद में जब गांव के लोगों को पता चला तो उसे नीचे उतारा गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दी है। घटना के पीछे की वजह परिवार का कलह है। लड़की की शादी महज दो महीने पहले हुई थी। पुलिस में शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है, क्योंकि मृतक की सिर्फ एक बूढी मां है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!