Samastipur

रुसेराघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर रुसेराघाट रेलवे स्टेशन के समीप बूढ़ी गंडक रेल पुल के पास ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी व रोसड़ा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहियार बुर्ज निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र गुलशन कुमार (19) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात गुलशन उक्त ट्रैक पर किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि गुलशन मानसिक रूप से सुस्त था।

 

 

बराबर वह घर से निकल जाया करता था। लोगों द्वारा आशंका जतायी जा रही थी कि घूमते-घूमते वह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया, जिससे किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इधर, परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजन को सौंप दिया”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!