Samastipur

भीषण गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर भी देने लगा जबाब, समस्तीपुर में ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग,मची अफरातफरी

समस्तीपुर। पूरा जिला इन दिनों भीषण गर्मी के चपेट में हैं.एक तरफ आम लोगों गर्मी से परेशान हैं तो दूसरी और बढ़े तापमान का असर ट्रांसफार्मर पर भी देखने को मिल रहा है.समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान के पीछे विकास भवन रोड में शुक्रवार की शाम ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी. इसके कारण काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही.आग लगने से कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

 

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गयी.सुचना पर दमकल की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया.घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक ट्रांसफार्मर से आग की लपटे दिखायी देने लगी. ट्रांसफार्मर के लूप से तेल गिरने की वजह से आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. वहीं ट्रांसफार्मर में लगे केवल भी आपस में सटकर गलने से शार्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाका हुआ.

 

घट सकती थी बड़ी घटना

 

शहर का विकास भवन रोड अत्यंत ही व्यस्त पथ है. सघन आबादी वाला क्षेत्र के साथ कई बड़े-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित है.गनीमत रहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी.आमलोगों ने बताया कि एलटी केबल में आये दिन आग लग रहे हैं और बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है. निम्न गुणवत्तापूर्ण केवल व लोड के मुताबिक केवल नहीं लगाने के कारण घटना हो रही है लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!