Samastipur

केंद्रीय कृषि विवि पूसा ने आईआईआरएफ की रैंकिंग में प्राप्त की 10वीं रैंक

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर.पूसा।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने आईआईआरएफ की रैंकिंग में फिर से एक बार महत्वपूर्ण रैंक हासिल किया है। देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा को दसवां स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में पहला स्थान जेएनयू, दूसरा स्थान दिल्ली विश्वविद्यालय तथा तीसरा रैंक बीएचयू बनारस ने हासिल किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने रैंकिंग पर खुशी जताते हुए विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिकों तकनीकी कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को बधाई दी है।

 

 

उन्होंने कहा कि विवि के लिए यह एक गौरव की बात है कि सभी केंद्रीय विवि में दसवीं जबकि देश भर के कृषि विवि में नौवीं रैंक पूसा विवि ने प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सब लोगों के सम्मिलित प्रयास का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को मिलकर इसी तरह तेज प्रगति करना चाहिए ताकि विश्वविद्यालय देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा रैंक हासिल कर सके।

 

 

कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने देश के विभिन्न केंद्रीय विवि में पूसा विवि को मिले दसवीं रैंक पर सभी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में अनुसंधान, शिक्षा और प्रसार के क्षेत्र में तीव्र प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रगति की इस रफ्तार से जल्द ही विवि देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!