Muzaffarpur

प्रेमी जोड़ा को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा,पहले की पिटाई,फिर शादी कराई

मुजफ्फरपुर में गांव के लोगों ने बुधवार को एक प्रेमी जोड़ा को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोगों ने लड़के की पिटाई भी की और आपसी सलाह के बाद नाबालिग लड़की की गांव के लोगों की मौजूदगी में लड़के से शादी करा दी गई। मामले की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने लड़के और लड़की को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के मुताबिक, वैशाली जिले के पातेपुर का रहने वाला सकलदीप राम का बेटा 21 साल का राजा प्रशांत राम उर्फ रिक्की कुमार बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी फुफेरी बहन के घर आया था। बुधवार को गांव के लोगों ने लड़के को गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रिक्की की पिटाई कर दी।

 

इसी बीच किसी ग्रामीण ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद बरियारपुर थाना की थानेदार चांदनी सांवरिया दल बल के साथ मौके पर पहुंची और लड़के के साथ-साथ लड़की को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले की जानकारी रिक्की के परिजन को दी गई।

 

सूचना मिलते ही रिक्की के पिता आनन-फानन में बरियारपुर थाना पहुंचे। वहीं, लड़की के परिजन को भी थाना बुलाया गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के परिजन रिक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है, जबकि रिक्की के पिता ने गांव के छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। सभी आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

 

पूरे मामले पर थानेदार चांदनी सांवरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि किशोरी से एक युवक की जबरदस्ती शादी करवाई जा रही है। जिसके बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। दोनों को थाना लाए हैं। दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!