दलसिंहसराय:कृषक जागरूकता कार्यक्रम कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन
दलसिंहसराय,प्रखंड के चकबहाउद्दीन पंचायत स्थित पंचायत कृषि कार्यालय परिसर एवं हरिशंकरपुर पंचायत स्थित पैक्स भवन परिसर में गुरुवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रम कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी उप परियोजना निर्देशक,प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी सहित पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया.
अपने संबोधन में उप परियोजना निदेशक आत्मा गंगेश चौधरी ने किसानों को कृषि विभाग,उद्यान विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किसानों को फसलों की गुणवत्तायुक्त उत्पादन लेने के लिए कृषि की नवीनतम तकनीक अपनाने की सलाह दी.उन्होंने किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के साथ बिहार कृषि ऐप से जुड़कर विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की बात कही.
प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने किसानों को मिट्टी जांच हेतु खेतों से मिट्टी संग्रह करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी.उन्होंने फसलों में मिट्टी जाँच के आधार पर अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के इस्तेमाल की सलाह दी. उन्होंने खेतों में मृदा की उर्वरकता को बरकरार रखने एवं स्वस्थ उपज प्राप्त करने के लिए गोबर या कंपोस्ट खाद की अधिक से अधिक मात्रा में उपयोग करने की बात कही.
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी खरीफ में लगने वाली अनाज की फसले धान एवं मक्का की वैज्ञानिक खेती की विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने खरीफ फसलों के मुख्य कीट एवं रोग व्याधि तथा इसके उपचार के बारे में बताया.उन्होंने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक तरीकों से फसलों की सुरक्षा करने की सलाह दी जो कि पर्यावरण के अनुकूल है.इस मौके पर विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक अंशु कुमारी एवं अरविंद कुमार पांडे तथा किसान सलाहकार राकेश कुमार एवं रूबी कुमारी आदि उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
