Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:संत शिरोमणी कबीर दास जयंती सह पान संवाद कार्यक्रम में पहुँचे मंत्री

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड की चांदचौर मध्य पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बुधवार को संत शिरोमणी कबीर दास जयंती सह पान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता भाजपा नेता रविन्द्र दास ने की. संयोजक भाजपा नेता श्याम सुंदर त्यागी थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसमें मुख्य अतिथि उजियारपुर लोकसभा सांसद सह केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उजियारपुर के कबीर पंथी संत कारी दास महाराज को अंगवस्त्र भेंट किया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलाकांत राय ने पान समाज को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार उनके विकास और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

 

वहीं मंत्री नित्यानंद राय ने उजियारपुर क्षेत्र में पान समाज के उत्थान के लिए चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया एवं पान समाज को सामूहिक कार्यक्रम करने के लिए एक भवन के निर्माण की घोषणा की. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी, रोसड़ा विधायक वीरेन्द्र पासवान, विधान पार्षद तरुण कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, चंदन कुमार मिश्र, प्रो शील कुमार राय, मदन पांडेय, रामबाबू राय, मनोज पांडेय, अमित अभिषेक, संजय दास, तेज नारायण राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!