Begusarai

गंगा स्नान करने आए युवक की डूबकर मौत:साले के बेटे के मुंडन में आया था

बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में आए युवक की स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई।मृतक की पहचान मृतक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के छबीलापुर निवासी बैजनाथ साह के पुत्र रमेश साह (32) के रूप में हुई है।जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रमेश साह की शादी दादपुर में हुई थी। जहां आज उसके साला के बेटे का मुंडन सिमरिया घाट में था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रविवार को पत्नी के भतीजे के मुंडन में शामिल होने आया था ससुराल

 

साला के बेटे के मुंडन में शामिल होने के लिए कल वह पत्नी और तीनों बच्चों के साथ ससुराल दादपुर आया। इसके बाद ससुराल के रिश्तेदार सहित अन्य लोगों के साथ मुंडन कराने सिमरिया घाट गया। मुंडन के दौरान ही स्नान करने के क्रम में रमेश असंतुलन होने के कारण वह गहरे पानी में जाने से डूब गया।

 

डूबने का हल्ला होते ही गोताखोर पहुंचे और काफी कोशिश के बाद उसे बेहोशी की हालत पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। रमेश को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम कराया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!