DalsinghsaraiSamastipur

आधुनिक चिकित्सा सुविधा से लैस दलसिंहसराय में संत कबीर हॉस्पीटल का विधायक ने किया उद्घाटन

दलसिंहसराय,शहर के रामपुर जलालपुर रोड स्थित संत कबीर हॉस्पीटल मल्टी स्पेशलिटी एंव ट्रामा सेंटर का स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया.इस दौरान श्री मेहता ने कहा कि शहर और जिले का सौभाग्य है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधा जो राजधानी और बड़े-बड़े शहरों में उपलब्ध है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह सुविधा भी दलसिंहसराय व आसपास के ग्राम वासियों के लिए संत कबीर हॉस्पीटल में उपलब्ध कराई गई है.आये अतिथि में सिविल सर्जन डॉ. एस के चौधरी,डा. बसंत सिंह,पूर्व विधायक शील कुमार राय,इं.अमित अभिषेक,ए.डी.सी समस्तीपुर शंभू नाथ ठाकुर,पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी,पूर्व विधायक रामबालक सिंह,जिला परिषद सदस्य सुनीता शर्मा,हेमलता कुमारी,गीता साह,राजेश्वर महतो,कंचन माला ने भी अस्पताल में मौजूद सुविधा में बारे में तारीफ किया एंव अस्पताल के संस्थापक को गरीबो के लिए कम पैसा में इलाज करने को लेकर सुझाव दिया।

हॉस्पिटल के संस्थापक सह बाबा हॉस्पिटल के संचालक डा.राज कुमार साह ने कहा कि इस हॉस्पिटल में सभी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है, ताकि मरीजों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े. संत कबीर हॉस्पीटल प्राइवेट लिमिटेड में यथासंभव नई तकनीकी से 24 घंटे इमरजेंसी सेवा में इलाज करने का हरसंभव प्रयास करूंगा ताकि मरीज जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.अस्पताल में चिकित्सा सुविधा नई तकनीकी उपकरणों से उपलब्ध करायी गयी है और भविष्य में इससे भी बेहतर करने का प्रयास रहेगा.

अस्पताल के कर्मियों ने मरीजों की सेवा निस्वार्थ भाव से करने की शपथ लिया.अस्पताल की ,डा.मीरा कुमारी,डा.राजीव कुमार,डा.अमित कुमार,डा.अमित कुमार साह,डा.सपना राज आनंद ने आये अतिथियो का स्वागत किया.मौके पर डॉ. डी एन सिंह,राजद के राज दीपक,चंदन प्रसाद,नीलम सहनी,मनीष वर्णवाल,अभिनव समीर,मो. जाबिर सहित कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!