Samastipur

समस्तीपुर :नरघोघी में अष्टयाम महायज्ञ को ले 201 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाला गया कलश शोभा यात्रा

समस्तीपुर:सरायरंजन प्रखंड के सरायरंजन नगर पंचायत स्थित नरघोघी गांव में महावीर मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें 201 कुंवारी कन्याओं के अलावा अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कलश शोभा यात्रा के दौरान यज्ञ स्थल से जुलूस निकाला गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जुलूस को गांव में परिक्रमा करते हुए गांव के तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडितों ने कलश में पवित्र जल को भरा. इसके बाद पुनः परिक्रमा करते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद पंडितों ने विधि-विधान के साथ अष्टयाम महायज्ञ को शुरू कराया गया.

 

 

महायज्ञ को सफल बनाने में सुदीन रजक, महेश रजक, हरिलाल शर्मा, रामजतन ठाकुर, विजय साह, मनोज राय, यशवंत कुमार साह, अमरदीप शर्मा, चंदन कुमार शर्मा, रामदयाल शर्मा, पवन राय, सुजीत कुमार साह, पंकज रजक, गंगा विष्णु शर्मा आदि सहयोग में जुटे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!