Patna

पटवाटोली के 17 से अधिक स्टूडेंट आईआईटी के लिए पास:‘वृक्ष द चेंज’ के 17 बच्चों को रैंक

पटना।गया.जेईई मेन का रिजल्ट आते ही मानपुर का पटवाटोली इलाका फिर एक बार जश्न में डूब गया। बुनकर नगरी में मिठाइयों का दौर चला। पटवाटोली में संचालित वृक्ष द चेंज से इस बार 8 स्टूडेंट्स ने आईआईटी कॉलेज के लिए खुद को दावेदार साबित किया है। वहीं 17 बच्चे एनआईटी के लिए रैंक हासिल किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके अलावा पटवाटोली में संचालित वृक्ष द चेंज के अंतगर्त और भी संस्थाएं काम कर रही है। सभी अपने अपने स्टूडेंट्स की डिटेल जानकारी जुटा रहे हैं। कई स्टूडेंट्स बाहर हैं। बताया जा रहा है इस बार करीब 17 से अधिक बच्चे आईआईटी के लिए पास हुए हैं।

 

नि:शुल्क बच्चों को पढ़ाया जाता

 

संस्थान के निदेशक चंद्रकांत पाटेश्वरी ने बताया कि संस्थान छात्रों बेहतर प्रदर्शन किया है। 90 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

 

उन्होंने बताया कि कशिश कुमारी ओबीसी रैंक 8910, शशिकांत कुमार 8001, मंतराज 81 (पीडब्ल्यूडी), अभिनव आनंद 80 एससी, यशराज 9786 ओबीसी, शुभम कुमार ओबीसी 8292, मनीषा कुमारी 8732, केतन कुमार 12514 ओबीसी, अहाना 4029, ओबीसी, राहुल कुमार 200 ओबीसी, सारिका कुमारी 8131, सानिका कुमारी 11079, सावन कुमार 7000 रैंक प्राप्त किया है।इसमें राहुल कुमार ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। फिलहाल वह दिल्ली में है। वृक्ष द चेंज नि:शुल्क बच्चों को पढ़ाता है। बीते 5 वर्षों से वह लगातार इस काम मे जुटा है।

 

यूपीएससी क्रैक करने की अपेक्षा

 

छात्रों की सफलता पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना पटवा ने बधाई देते हुए कहा कि पटवा टोली के बच्चों ने हर बार की तरह इस बार भी खुद को बेहतर साबित किया है। मेहनत और लगन हो तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं। खास बात यह कि अब पटवा समाज जेईई एडवांस पास करने वाले बच्चों से यूपीएससी क्रैक करने की अपेक्षा रख रहे हैं।

 

जेईई एडवांस पास करने वाली कशिश ने बताया कि उसके पिता का 2014 में देहांत हो गया था। इसके बाद घर की स्थित काफी बिगड़ गई। किसी तरह मां मजदूरी कर हमें पाला। फिलहाल मां द वृक्ष के मेस में खाना बनाने का काम करती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!