Ajab Gajab NewsSamastipur

समस्तीपुर:प्रेमी के प्यार में दीवानी हुई प्रेमिका पहुंच गई थी पूर्वी चंपारण के अंबरिया,मंदिर में एक प्रेमी युगल की हुई शादी।

समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बाबा विभूति नाथ मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। प्रेमी पूर्वी चंपारण जिला के शिकारगंज थाना क्षेत्र का है तो प्रेमिका समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र की। यह शादी ऐसा कि इसमें प्रेमी के माता-पिता, स्थानीय पंत, सरपंच और करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीण प्रेमी युगल के साथ पहुंचे थे। वही समस्तीपुर सरपंच संघ अध्यक्ष महेश राय की मौजूदगी इस बात को बयां करने के लिए काफी था कि प्यार का स्थान ईश्वर से ऊपर होता है। बताया जाता है कि थाना के एक गांव निवासी अशोक कुमार सिंह ने अपनी पुत्री के गायब होने को लेकर थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई थी। मगर, मामला प्रेम प्रसंग का निकला। प्रेमी अक्सर मोतिहारी से चलकर सिघियाघाट पहुंचता था और प्रेमिका से होटल में मिलता था। मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा तो प्यार परवान चढ़ने लगी। एक पल की दूरी नागवार गुजरने लगी। इसकी भनक किसी को नही थी। जब प्रेमी ने दूरी बनाने की सोंची तो अपने प्रेमी की तलाश में प्रेमिका पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र की आमवारी गांव 12 फरवरी को पहुंच गई। वहां मामला उजागर होने के बाद सभी विभूतिपुर थाना पहुंचे। प्रेमी युगल के माता-पिता, स्वजनों और ग्रामीणों के समक्ष पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता के दौरान पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मगर, आपसी समझौता के आधार पर दोनों प्रेमी युगल को विवाह करने और सामाजिक मान्यता देने को राजी हो गए। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाबा विभूति नाथ मंदिर के प्रांगण में मंदिर के पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ रचाई गई। शादी के उपरांत उपस्थित लोगों ने प्रेमी युगल को परिणय सूत्र में बंधने एवं सुखी जीवन व्यतीत करने की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में शादी होने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। सभी लोग वहां पहुंचकर इसमें भाग लेकर अपने अपने खुशी का इजहार कर रहे थे। जहां महिलाएं गीत गाने के बदले ठहाके लगा रही थी। वहीं युवक इस प्यार के इजहार का आनंद उठा रहे थे। उक्त प्रेमी युगल को मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले के अंबरिया निवासी राम लोचन प्रसाद का पुत्र अभिषेक कुमार एवं विभूतिपुर थाना क्षेत्र की कोमल कुमारी थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!