Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बसढ़िया के बैगन चौक के पास मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बसढ़िया के गादो बाजीतपुर बैगन चौक के पास स्थित शिव मंदिर के बगल में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.शव मिलने के सूचना पर वहां लोगो की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शव के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घंटों बाद युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड संख्या 6 निवासी मो अलाउद्दीन के पुत्र मो आदिब के रूप में किया. थाना पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि युवक दो वर्षों से उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में ही रहता था.कभी कभी घर आता था और चला जाता था.पूर्व में गांव में एक बाइक चोरी के आरोप लगने के बाद वह ससुराल में ही रहता था.वही कुछ लोग हत्या की आशंका लगा रहे है.

 

 

वही घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था.थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि यह युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है.लेकिन मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.वही परिजन के द्वारा अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!