Patna

गुवाहाटी-हैदराबाद के लिए आज से एअर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट, देखे समय

पटना.एक जून से पटना से गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक-एक नई फ्लाइट शुरू हो रही है। गुवाहाटी-पटना-गुवाहाटी और हैदराबाद-पटना-हैदराबाद के बीच दोनों उड़ान रोजाना ऑपरेट करेगी। दोनों फ्लाइट 180-180 सीट की हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

4-4 सीट बिजनेस क्लास की होगी। इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट से एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमानों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो जाएगी। फिलहाल पटना से इसकी फ्लाइट हिंडन, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, दिल्ली और कोलकाता के लिए है। अभी पटना से हैदराबाद के लिए कुल 5 फ्लाइट और गुवाहाटी के लिए एक फ्लाइट चल रही है। एक जून से पटना एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाले विमानों की संख्या 49 जोड़ी हो जाएगी।

 

हैदराबाद के विमान की टाइमिंग

 

आईएक्स 1252 पटना-हैदराबाद रात 9:00 बजे रात 11:55 बजे

 

आईएक्स 1253 हैदराबाद-पटना दोपहर 12:10 बजे दोपहर 2:55

 

गुवाहाटी की फ्लाइट का समय

 

विमान संख्या सेक्टर प्रस्थान आगमन

 

आईएक्स 1252 पटना-गुवाहाटी दोपहर 3:45 बजे शाम 5:20 बजे

 

आईएक्स 1253 गुवाहटी-पटना शाम 6:20 बजे रात 8:00 बजे

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!