Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:20 सूत्री बैठक में नल-जल योजना,शौचालय और पैक्स से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

दलसिंहसराय,प्रखंड कार्यालय के पंचायत समिति सभागार में प्रखंड कार्यान्वयन समिति की बैठक गीता साह की अध्यक्षता में किया गया. संचालन उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महतो और सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया.बैठक में महिला सशक्तिकरण,वंचित वर्गों की योजनाएं,प्रशासन-जन संवाद और विकास कार्यों पर चर्चा हुई.महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर विस्तार से बताया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत वंचित वर्गों के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई.’आपका शहर, आपकी बात’ कार्यक्रम के जरिए प्रशासन और नागरिकों के बीच सदस्यों से बेहतर संवाद पर विचार हुआ.मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पत्रांक 384 के आलोक में निदेशक की नई कार्यवाली पर चर्चा हुई.सरकारी निर्देशों के अनुपालन और क्रियान्वयन पर जोर दिया गया.

 

 

सदस्य मनोज राय ने नल-जल योजना,शौचालय और पैक्स से जुड़े कार्यों की जानकारी दी.इन कार्यों में तेजी लाने का अनुरोध किया.सदस्य सोजू चौधरी ने जन वितरण प्रणाली पर बात रखी.

इसे सरल और सुगम बनाने का प्रस्ताव दिया.सदस्य सुनील कुमार बमबम ने कहा कि सभी अधिकारी और समिति सदस्य मिलकर काम करें तो प्रखंड तेजी से आगे बढ़ेगा.कुछ गांवों के टोले-बस्तियों में संपर्क पथ नहीं होने की समस्या उठाई गई.वहां बिजली और पानी जैसी सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं. इन इलाकों में विशेष समुदाय के लोग रहते हैं.उनके लिए संपर्क पथ बनाना जरूरी बताया गया.अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई एव नए प्रस्तावों पर विचार हुआ.समिति ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का संकल्प लिया.गीता साह ने कहा कि उठाए गए सभी मुद्दों पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में सभी पदाधिकारी सहित प्रमुख संजीव कुमार,संजय चौधरी, मनोज राय,धनंजय कुमार,धनेश्वर महतो, मो.सिजाद अंसारी,विमला देवी, कुंदन कुमार दास सहित कई सदस्य मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!