Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:व्यवसाई से लूटपाट और गोलीबारी में आठ बदमाश थे शामिल,एक बदमाश गिरफ्तार

दलसिंहसराय,शहर के सरदार गंज विद्यापतिनगर रोड में स्थित आनंद स्टोर किरण दुकान में बीते दिनों लूटपाट के दौरान दो व्यवसाई भाई के साथ हुई गोलीबारी में आठ बदमाश शामिल थे. घटना के दौरान दो बदमाश की मोबलिंचिंग में लोगों ने पीट पीट कर और गोली मार कर हत्या कर दिया था.जबकि छह बदमाश फरार हो गया था.फरार हुए एक बदमाश को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 18 मई की संध्या आनंद स्टोर में लूटपाट और व्यवसाई भाई अभिषेक आनंद और अनुराग आनंद की गोली मार जख्मी करने के मामले ने शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुजफरपुर जिला हत्था ओपी क्षेत्र महेश गांव निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र रितिक राज के रूप में किया गया.

 

 

उन्होंने बताया गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि विद्यापति नगर के मोबलिंचिंग के शिकार हुए मृतक बदमाश मरवा गोपालपुर वार्ड10 निवासी विजय महतो के पुत्र प्रिंस कुमार,हत्था ओपी क्षेत्र के तेपडी पंचायत के शंकरपुर वार्ड 15 निवासी मंजय पासवान के साथ अन्य बदमाशो के साथ जेल में ही आनंद स्टोर में लूटपाट की योजना बनाई थी.जेल से छूटने के बाद प्रिंस उसके अन्य साथी के साथ हम सभी दोस्त लूटपाट करने पहुंचे थे. इसी दौरान लूटपाट करने का विरोध करने पर गोलीबारी हो गई.

 

 

इस घटना के बाद बाहर खड़े विद्यापतिनगर का दो और बाकि मुजफ्फरपुर का चार बदमाश फरार हो गया जबकि प्रिंस और प्रेम कुमार को लोगों ने पकड़ लिया. जिसकी पीटपीट कर हत्या कर दी गई.डीएसपी ने बताया घटना में शामिल अन्य बदमाशो की गिरफ्तार को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.छापेमारी दल में समस्तीपुर तकनीकी शाखा से पुनि.शिवपूजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी,विशाल कुमार सिंह,अमित कुमार, शेखर कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!