Dalsinghsarai

पगड़ा में बॉक्सीग रिंग से मार कर युवक को किया जख्मी,गोली मारने कि बात निकली झूठ,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के पगड़ा में बुधवार की देर शाम बदमाशो द्वारा एक युवक को बॉक्सीग रिंग से मारपीट कर जख्मी कर दिया था.घायल युवक को स्थानीय लोगो की मदद से डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था.युवक की पहचान पगड़ा गांव के ही नगीना पासवान के पुत्र अजय कुमार(25) के रूप में हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित युवक एंव गांव के लोगो द्वारा गोली मारने की बात कही जा रही थी.रात्रि में पैर में पट्टी लपेटने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका था कि गोली लगीं है या नहीं.वही ज़ब देर रात्रि पट्टी खोला गया तो बॉक्सीग रिंग से मार का निशान युवक के दोनों पैर में एंव सर पर मिला।

 

 

इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोली मारकर जख्मी कर देने की सूचना प्राप्त हुई थी.परन्तु चिकित्सक एवं अन्य सुत्रों से पता करने पर पिड़ित को गोली लगने की पुष्टि नहीं हो पाई.पैर में बॉक्सीग रिंग से मार का निशान मिला है.पुलिस के द्वारा मामले की गहराई से जाँच की जा रही है.वही उन्होंने सोशल मिडिया पर बिना प्रमाणिकता के खबर नहीं चलाने का अनुरोध किया है.इससे झूटी अफवाह फैलती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!