Patna

मौसम का हाल: इस साल 30 फीसदी अधिक बारिश:15 दिनों में मानसून की एंट्री संभव

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना.बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच आ सकता है। पिछली बार की तुलना में इस साल अधिक बारिश होने की संभावना है।

 

अगले महीने यानी जून में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल सामान्य बारिश यानी 1024.3 मिलीमीटर से करीब 11 फीसदी अधिक 1137 मिलीमीटर हो सकती है।यह पिछले साल 2024 से 30 फीसदी अधिक है। 2024 में 799 मिमी बारिश हुई थी। वहीं, गर्मी की बात करें तो इस साल लगातार मौसम फ्लकचुएट कर रहा है। कभी धूप कभी बारिश वाली स्थिति है।

 

इस साल अधिक बारिश का अनुमान

 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, इस साल बिहार में सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। पिछले 24 साल में सिर्फ 4 बार ही सामान्य या इससे अधिक बारिश हुई है।

 

2003, 2007, 2019 और 2020 में बारिश अधिक हुई थी। 2019 में तो सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक बारिश हुई थी। सितंबर के आखिर में पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया था। सड़कों पर नाव चलानी पड़ी थी।बिहार में 2022 से 2024 तक तीन साल लगातार बारिश में औसतन 22 से 32 फीसदी की कमी रही। ऐसे में इस साल अधिक बारिश की संभावना है।

 

 

इन 3 वजहों से ज्यादा बारिश हो सकती है

 

अलनीनो का मानसून पर प्रभाव नहीं है। यह न्यूट्रल है।

हिंद महासागर का तापमान अनुकूल है। मानसून के लिए सहायक।

ग्लोबल फैक्टर भी मानसून के अनुकूल है।

 

गुरुवार को भागलपुर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

राजस्थान से नहीं आई हवा, तो कम रहा टेम्प्रेचर

 

मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक आशीष कुमार बताते हैं, ‘एक मार्च से 31 मई तक मौसम गर्म होता है। इस साल अब तक हीट वेव महज 3 से 4 दिन ही महसूस की गई।

 

पिछले साल 35 से 40 दिन हीट वेव चली थी। 10 दिन तो सीवियर हीट वेव यानी 40 डिग्री से अधिक तापमान रहा था। इस बार थंडर स्टॉर्म की एक्टिविटी ज्यादा रही।’उन्होंने बताया, ‘हर साल हवा राजस्थान से आती थी। इस साल नहीं आई। इसकी जगह पूर्वी ओर से हवा आई। इससे तापमान में कमी रही। आने वाले एक सप्ताह में गर्मी अधिक नहीं बढ़ेगी। अधिकतम 34 से 38 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।’

 

 

लगातार टेम्प्रेचर में हो रहा उतार-चढ़ाव

 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया, ‘अभी टेम्प्रेचर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। 24 घंटे के अंदर 10 डिग्री तक कम अधिक हो रहा है। इस टेम्प्रेचर वेरिएशन से लोगों को वायरल इन्फेक्शन का खतरा है।’

 

PMCH (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) के सीनियर डॉक्टर राजीव कुमार सिंह कहते हैं, ‘इस समय वायरल इन्फेक्शन के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। बुखार, सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द, डिहाइड्रेशन, गैस की समस्या से लोग परेशान हैं। इससे बचाव के लिए पानी उचित मात्रा में पीएं। तीखी धूप में जाने से बचें।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!