Begusarai

सिमरिया घाट में गंगा स्नान को आए महिला का चेन छीना, दामाद को मारी गोली

बेगूसराय।सिमरिया घाट में गंगा स्नान को आए जहां एक महिला से गले का चेन लिया गया। वहीं विरोध कर रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। यह घटना गुरुवार की सुबह की जब समस्तीपुर मकरदही निवासी स्व जयप्रकाश सिंह की पत्नी अनुराधा देवी अपने पति के श्राद्धकर्म को लेकर अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने सिमरिया घाट आई हुई थी। इसी क्रम में जब अनुराधा देवी स्नान के लिए घाट पर जा रही थी तभी अज्ञात 2 अपराधियों ने अचानक से अनुराधा देवी पर हमला बोल दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

और झपट्टा मारते हुए अनुराधा देवी के गले में सोने की चेन झपट लिया। इसके बाद जब घटना का विरोध अनुराधा देवी के दामाद दिल्ली एनसीआर निवासी 42 वर्षीय संदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया तो अज्ञात अपराधियों ने दो फायरिंग करते हुए संदीप कुमार को घायल कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों द्वारा एलेक्सिया हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

 

इस मामले में घायल दिल्ली एनसीआर निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मेरे विरोध के कारण अज्ञात अपराधी एक हवाई फायरिंग करते हुए और दूसरा मेरे पैर में गोली मारते हुए फरार हो गए। इधर घायल की पत्नी सोनी कुमारी और साले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आई पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। यहां तक की पुलिस पदाधिकारी गाड़ी से उतरना भी मुनासिब नहीं समझा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी द्वारा एलेक्सिया हॉस्पिटल आकर घटना की जानकारी ली गयी। विदित हो कि आए दिन रोज-ब-रोज सिमरिया घाट में छिनतई और गोलीबारी की घटना बढ़ गयी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!