Samastipur

दलसिंहसराय:जय सीता राम,राधे श्याम के साथ अष्ठयाम शुरू

दलसिंहसराय.।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रखंड के रामपुरजलालपुर के कालीस्थान स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार से 24 घण्टे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हो गया.जय सीता राम, राधे श्याम, गौरीशंकर जय हनुमान की जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इससे पूर्व 551 कन्याओं को जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया और ग्रामीण संतोष चौधरी के द्वारा कलश में जलभरकर शोभायात्रा निकाला गया.कलश यात्रा कालीस्थान से चलकर ट्रेनिंग कॉलेज होते हुए पूरे गांव भर्मन करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर कन्याओं के द्वारा वापस मंदिर परिसर में पंहुच कर स्थापित कर दिया. मौके पर विनोद महतो,विनोद पासवान,दिनेश महतो,गौरीशंकर पासवान, अशोक पासवान, जदूय नेता रामसेवक सिंह,जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया,राजद नेता संतोष कुमार चौधरी सहित सभी ग्रामीण मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!