Patna

इंटरसिटी में यात्रियों ने चोर को पकड़ा:30 हजार कैश और आईफोन लेकर भाग रहा था

भागलपुर-जमालपुर रेल खंड पर राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी में यात्रियों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय एक युवक बैग चोरी करके भाग रहा था। बैग में आईफोन और 30 हजार रुपए कैश था। पीड़ित के शोर मचाने पर ट्रेन में मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया है। पूछताछ में चोर ने अपना नाम राहुल कुमार बताया है। मुंबई से घर लौट रहा था। आरोपी किसी गिरोह का सदस्य है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है

 

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

 

इस संबंध में भागलपुर जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना यात्रियों के लिए बड़ा सबक भी है। सफर के दौरान सतर्क रहें। अपने सामान की सुरक्षा करें। संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत रेल पुलिस को सूचना दें। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!