Begusarai

बेगूसराय में राज्यस्तरीय जूनियर लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन:वैशाली की टीम हारी

बेगूसराय जिला लगोरी संघ ने विकास विद्यालय के मैदान में प्रथम बिहार राज्यस्तरीय जूनियर लगोरी (बालक अंडर-19) प्रतियोगिता का आयोजन किया है। फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की टीम वैशाली को बेस्ट ऑफ थ्री के मुकाबले में 2-0 से हराकर चैंपियन बन गई है।कप्तान प्रिंस कुमार भोला के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। खेल में लगोरी ब्रेक, हिट और लगोरी खड़ा करने जैसे तीनों विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वैशाली टीम को पीछे छोड़ दिया। वैशाली टीम की ओर से कप्तान निशांत कुमार और शिवांक कुमार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन अपनी टीम को फाइनल मुकाबले में जीत नहीं दिला पाए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बेगूसराय के प्रिंस कुमार भोला को चुना गया। बेस्ट ब्रेकर नालंदा के आदित्य कुमार और बेस्ट हीटर वैशाली के खिलाड़ी निशांत कुमार बने। टूर्नामेंट के विजेता बेगूसराय टीम, उपविजेता वैशाली टीम, द्वितीय उपविजेता नालंदा व पटना, बेस्ट अनुशासित टीम मुज्जफरपुर के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, स्थानीय नगर पार्षद पूजा देवी, निदेशक राजकिशोर सिंह ने किया।

 

 

खेल से युवाओं का भविष्य संवरा

 

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि खेल से युवाओं का भविष्य संवर रहा है। अब खेल में युवा शोहरत के साथ-साथ दौलत भी कमा रहे हैं। देश और बिहार सरकार की डबल इंजन सरकार खेल में मेडल लाओ-नौकरी पाओ स्कीम लाकर युवा और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का काम कर रही है। इससे खेलों में युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

खेल मंत्री का सम्मान हुआ है।

प्रत्येक प्रमंडल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिले में खेल भवन, सभी पंचायत में खेल मैदान का निर्माण और क्लब की स्थापना कर सरकार खेलों को गति दे रही है। विकास स्कूल के निदेशक राजकिशोर सिंह ने कहा कि बेगूसराय की धरती लगोरी खेल का नेतृत्व कर रही है। यहां से देश के सबसे पुराना और लोकप्रिय लगोरी खेल का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!