Samastipur

समस्तीपुर:गंगा में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत,गांव में मातम पसरा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर:शाहपुर पटोरी।थाना क्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव निवासी विवेक राज (18 वर्ष) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वह पटना में मेडिकल की तैयारी कर रहा था। मंगलवार शाम वह पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलसीटी घाट पर पांच दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान सभी डूबने लगे। तीन दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए। विवेक और एक अन्य गहरे पानी में डूब गया।

 

बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद विवेक का शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वह शिक्षक जगजीवन राम का सबसे छोटा बेटा था।

 

वह पटना में रहकर एक कोचिंग संस्थान से मेडिकल की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मतमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!