Patna

स्कूलों में 50 दिनों में पढ़ाए गए पाठ को गर्मी की छुट्टी में दोहराएंगे छात्र,पीटीएम में शिक्षक इसकी जानकारी देंगे

पटना| विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में अप्रैल और मई के दौरान 50 दिनों में पढ़ाए गए पाठ को गर्मी की छुट्टी में रिवीजन करेंगे। पीटीएम में शिक्षक छात्रों के माता-पिता को इसकी जानकारी देंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों में 31 मई को पीटीएम है, जिसमें विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित रहेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पीटीएम में शिक्षक छात्रों के माता-पिता को पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, डायरी, टीएलएम किट के रख-रखाव के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही किताबों पर कवर लगाने के बारे में कहेंगे। गर्मी की छुट्टी में छात्रों को गृहकार्य दिया गया है। इसको पूरा कराने की जिम्मेदारी माता-पिता की होगी। पीटीएम के दौरान शिक्षक माता-पिता को गृहकार्य के बारे में जानकारी देंगे। गृहकार्य कराने में कोई समस्या आती है तो संबंधित शिक्षकों से सहयोग ले सकते हैं। जिन स्कूलों में छात्रों को किताबें नहीं मिली हैं, उन्हें पीटीएम में दी जाएगी। नैतिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे वह अच्छा आचरण कर सकें। इस दौरान पाठ्यपुस्तक के मुख्य पृष्ठ एवं पिछले पृष्ठ पर यातायात के नियम, साफ-सफाई, समाज में बच्चों का आचरण कैसा हो, इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!