बॉर्डर पर 15.50 लाख की इलेक्ट्रिक सिगरेट जब्त, कीमत 15 लाख से अधिक
पटना.सोनबरसा।सीमावर्ती सर्लाही में सशस्त्र प्रहरी बल ने बड़ी कार्रवाई की। बलरा नगरपालिका-2 के हथियौल से 795 पीस इलेक्ट्रिक सिगरेट जब्त की गई। यह सिगरेट भारत ले जाई जा रही थी। जानकारी सशस्त्र प्रहरी उपनिरीक्षक देवबहादुर चंद ने दी। सिगरेट बीआर 06 बी क्यू 5427 नंबर की मोटरसाइकिल पर तस्करी कर भारत भेजी जा रही थी।
सुरक्षाकर्मियों को देखते ही तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। जब्त सिगरेट की कीमत 15 लाख 50 हजार रुपये बताई गई। मोटरसाइकिल की कीमत एक लाख रुपये है।
दोनों को सर्लाही मालगोदाम कार्यालय को सौंप दिया गया है। यह जानकारी सशस्त्र प्रहरी के डीएसपी गोपीचंद्र भट्टराई ने दी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
