Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:लीची गाछी में बुलाकर बदमाशों ने युवक के दोनों पैर में मारी गोली,रेफर

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पगड़ा में बुधवार की देर शाम बदमाशो ने गोली मार कर एक युवक को घायल कर दिया.गोली से घायल युवक को स्थानीय लोगो की मदद से डायल 112 की टीम ने इलाज किए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.युवक की पहचान पगड़ा गांव के ही नगीना पासवान के पुत्र अजय कुमार(25) के रूप में हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अजय कुमार के दोनों पैर में गोली है. अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार युवक के दोनों पैर जख्म है.अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अजय कुमार ने बताया कि 19 मई को वह एक शादी समारोह में थार गाड़ी लेकर घटहो थाना क्षेत्र के बनघरा गया था.इसी दौरान गांव के राहुल सिंह और अन्य से विवाद हो गया था.आज बुधवार को राहुल कुमार सिंह ने फोन कर मुझे पगड़ा बुलाया था. जब मैं वहां पहुंचा तो दो बाइक पर पांच की संख्या राहुल,राजू वर्मा का बेटा गुड्डू ,

 

 

शिवम् सिंह के साथ दो अन्य युवक भी था.जो मुंह बांध रखा था.जैसे ही हम फुलवारी लीची गाछी में पहुंचे तो राहुल और उसके साथी ने मेरे सर पर लोहे के रॉड से मारकर जख्मी कर दिया.इस दौरान किसी ने मेरे पैर में गोली मार दिया.तब तक मैं बेहोश हो गया.युवक टेंट का काम करता है.घटना की सूचना के बाद डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,थानाध्यक्ष इरशाद आलम दल बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए छापेमारी में जुट गए. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एक युवक अजय कुमार को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. सुचना मिली है गोली मार कर युवक को घायल किया गया है.पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!