Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:खोसहा में वृद्ध की पीट पीट कर हत्या मामले में 15 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज

दलसिंहसराय, थाना क्षेत्र के अंजनौल पंचायत के खोसहा गांव में मंगलवार की देर रात जमीनी विवाद में दो पक्षों की बीच हुई मारपीट की घटना में खोसहा गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी शिवजी राय (68) की पीट पीट कर हत्या हत्या कर दी गई थी.वही बुधवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया.पोस्टमार्टम से शव घर आते ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही मृतक के पुत्र अरविन्द राय ने थाना में आवेदन देते हुए राजीव राय,प्रवीण राय सहित 15 नमित लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है.अरविन्द ने बताया की घर के सामने सड़क के उस पार रह रहे राजीव, प्रवीण,गुलशन से 27 सालो से छह विघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.केस का देख रेख मेरे पिता करते थे. दो दिन पहले दारू को लेकर विवाद हुई थी.उसी विवाद को लेकर मंगलवार की शाम को झगड़ा हुआ जिसमें प्रवीण व गुलशन सहित सभी नमित लोगो ने मिलकर मेरे पिता का सर मचोर कर पिटाई कर हत्या कर दिया.

 

 

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया की सुचना पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी.शव को पोस्टमार्टम करवाते हुए स्वजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पुत्र के बयान पर 15 लोगो पर नामित प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है.आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!