Patna

शिक्षा विभाग के क्लर्क 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:शिक्षक से पीएफ के पैसे निकालने के लिए मांगा

पटना।जहानाबाद में निगरानी विभाग ने शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय में क्लर्क को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव ने कदौल संस्कृत विद्यालय के शिक्षक कौशल किशोर के बकाया वेतन और पीएफ के भुगतान के लिए यह रिश्वत मांगी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पटना के जीनपुरा गांव निवासी कौशल किशोर का लगभग 20 लाख रुपए का वेतन और पीएफ बकाया था। क्लर्क ने इस राशि के भुगतान के लिए 10% की मांग की थी। पीड़ित शिक्षक ने 26 तारीख को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार को डीईओ कार्यालय में छापेमारी कर क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। छापेमारी से कार्यालय में हड़कंप मच गया।

 

घूसखोरों की शिकायत करने की अपील

 

निगरानी विभाग लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिन पहले भी एक ब्लॉक के क्लर्क को गिरफ्तार किया गया था। विभाग ने लोगों से अपील की है कि काम के बदले पैसों की मांग करने वालों की शिकायत निगरानी विभाग से करें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!