Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:आगलगीं की घटना में पीड़ित का किया मदद, दिया बर्तन..

दलसिंहसराय,नगर परिषद क्षेत्र के बाजार समिति रोड में दुर्गा मंदिर के सामने बीते दिनों आगलगीं की घटना में दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी.इस हादसे में मृतक के पिता पीड़ित शंभू मांझी का पूरा घर का सामान जलकर राख़ हो गया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसकी सुचना मिलने पर श्री राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट के सदस्यों ने मीटिंग कर यह तय किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए.

 

 

ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारी पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार को सहायता प्रदान किया.मौके पर सचिव गिरीश सर्राफ,अमित मालाकार,संजय ठाकुर,चंदन पोद्दार,फाउंडर डॉ संजीव प्रकाश,उपाध्यक्ष रोहन प्रकाश,सह सचिव आकाश आनंद के साथ अजीत कुमार साह,विजय कुमार साह,सुभाष कुमार सोनी,पवन कुमार,गुड्डू ठाकुर,आनंद कुमार सोनी,संतोष कुमार,मनोज कुमार सोनी भी मौजूद थे.अमित मालाकार के हाथों पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई एंव खाने की सामग्री की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया.आनंद के द्वारा खाने के बर्तनों की व्यवस्था की गई.

 

 

 

वहीं ट्रस्ट के ही जरिए कपड़े की व्यवस्था की गई.सदस्य अजीत साह उर्फ छोटू ने गृह निर्माण में सहयोग का आश्वाशन दिया.

पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करते हुए सदस्यों ने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरत पड़ने पर मदद किया जायेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!