Samastipur

समस्तीपुर में बगीचे में मिला शव,बहन की शादी से 10 दिन पहले भाई की मौत

समस्तीपुर में लीची के बगीचे में एक युवक की शव मिला है। 10 दिन बाद 4 जून को चचेरी बहन की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से गांव आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.मृतक की पहचान अर्जुन कुमार (27) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गला दबाकर मार डाला

 

मृतक के भाई सतीश कुमार ने बताया कि अर्जुन गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बहन की शादी के लिए पिछले महीने छुट्‌टी लेकर घर आया था। शादी के बाद 10 जून को उसे ड्यूटी पर लौटना था। टिकट भी बनवा लिया था। रविवार को रात 9 बजे बिना खाना खाए घर से निकला था। 11 बजे तक नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ उसे खोजने निकला।

 

 

काफी देर बाद घर के पीछे लीची के बगीचे में एंगल से फंसा हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। गला दबाकर किसी ने मेरे भाई को मार डाला। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। किसने मारा है, ये नहीं बता सकता। भाई शादीशुदा है, 2 बच्चे भी हैं।

 

हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच

 

वहीं, पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदने के आधार पर FIR दर्ज की जाएगी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!