Patna

मौसम अपडेट:बिहार में आज होगी आंधी-पानी, इन 14 जिलों में विभाग का अलर्ट

Bihar Weather: पटना. पटना में मंगलवार को बादल छाए रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने के साथ ही एक-दो जगहों पर ठनका और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. बिहार के 14 जिलों में मंगलवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. उत्तर बिहार के एक-दो स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अगले चार दिनों में बढ़ेगी गर्मी

अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का भी एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर एवं बांका जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका और तेज हवा की चेतावनी है.

 

पटना में उमस का आलम

सोमवार को सुबह से राजधानी में बादल छाया रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकली. पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. अधिकतम तापमान कम रहने के बावजूद वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 63 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को आंशिक तौर पर गर्मी का एहसास हुआ.

 

पूर्वी बिहार में हुई बारिश

सोमवार को बिहार के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे अधिक और सबसे कम 23.2 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 17 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक

बारिश किशनगंज के तेबपुर में 136.2 मिलीमीटर बारिश हुई तो औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, बांका एवं किशनगंज में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!