Patna

पटना में पत्रकार की सड़क हादसे में मौत:फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

पटना।बाढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पत्रकार की मौत हो गई। बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर यह हादसा हुआ। हादसे में एक अन्य पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान नवादा के सतीश कुमार पाण्डे (40) के रूप में हुई है। घायल पत्रकार त्रिलोचन पाण्डे (25) हाथीदह थाना क्षेत्र के निवासी हैं। त्रिलोचन को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। तीन दिन पहले ही उनकी शादी हुई है।

 

पटना से नवादा लौट रहे थे

 

दोनों पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से हाथीदह लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सतीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल के नीचे दबा देखा। मदद के लिए पहुंचे लोगों ने मोटरसाइकिल हटाई तो एक व्यक्ति जीवित था, जबकि दूसरे की मौत हो चुकी थी। दोनों पत्रकारों के पास प्रेस आईडी कार्ड थे और उनकी मोटरसाइकिल पर भी ‘प्रेस’ लिखा हुआ था।थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!