Dalsinghsarai

दोस्त की शादी में बारात जा रहे दलसिंहसराय के दो युवक की सड़क हादसे में मौत , मातम 

दलसिंहसराय : दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर गांव से दोस्त की बारात में जा रहे दो युवक की उजियारपुर में देर रात हुई सड़क हादसे मौत हो गई । मृतक युवक की पहचान लोकनाथपुर गंज निवासी चंदन महतो के पुत्र बबन कुमार (18)और जायज पट्टी निवासी वार्ड 24 निवासी देवेंद्र राय के पुत्र सौरव कुमार (21) के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना को लेकर बताया जाता है दोनों रामपुर जलालपुर निवासी अपने एक दोस्त की शादी को लेकर उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ स्कॉर्पियो से बारात जा रहे थे। इसी दौरान रविवार की देर रात स्कॉर्पियो उजियारपुर में अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे में जा कर टकरा गई । इस घटना में दोनों मृतक के अलावे स्कॉर्पियो पर सवार अन्य 9 लोग भी घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

घटना की सूचना पर पहुंची उजियारपुर पुलिस ने मृतक दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है । स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!