Dalsinghsarai

मधेयपुर में तरछेवी गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी ग्रामीण चिकित्सक को किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर-दलसिंहसराय सड़क मार्ग पर स्थित मधेयपुर चौक के दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की देर शाम वार्ड 13 निवासी स्व.सुरेश सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह(40)की तरछेवी गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात्रि सुचना मिली थी कि थानान्तर्गत ग्राम मधैयपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति श्रीराम सिंह की हत्या उसके साथी ग्रामीण चिकित्सक मनीष कुमार राय के द्वारा पधरिया/तरछेवी से मारकर कर दिया गया है.जिसमें उनलोगों का एक साथी भी जख्मी हो गया है.जिसके पश्चात् अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया गया एवं श्रीराम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया तथा रात्रि में ही एफ.एस.एल. टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया है.

 

पुलिस के द्वारा उक्त मामलें में मृतक की माँ रूबी देवी द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना कारित करने वाले मनीष कुमार राय कि गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया.टीम में पु.नि.सह-थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम,पु.अ.नि. सह अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी,पु.अ. नि.विशाल कुमार सिंह, सुबोध कुमार,राजेश कुमार, सुजीत कुमार,अन्नु सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी के साथ छापमारी करते हुए आरोपी मधेयपुर वार्ड 11 निवासी विजय राय के पुत्र मनीष कुमार राय को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. घटना में प्रयुक्त पधरिया/तरछेवी को भी पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी दूर पर खेत से बरामद किया है.गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!