Patna

सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान,32.74 लाख का जुर्माना वसूला गया

पटना।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल द्वारा 19 मई, 2025 को एक मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी टिकट जांच कर्मचारियों, वाणिज्यिक कर्मचारियों और अधिकारियों की समन्वित भागीदारी रही। इस व्यापक अभियान के दौरान 4,817 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया,* जिससे *कुल ₹32,74,565 का जुर्माना वसूला गया।* यह मंडल का अब तक का दूसरा सबसे उच्च प्रदर्शन है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इससे पूर्व, 29 अप्रैल, 2025 को एक समान अभियान में 5,245 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया था और ₹36,17,790 का जुर्माना वसूला गया था, जो अब तक का सबसे उच्चतम आंकड़ा है।

 

सोनपुर मंडल ने पिछले वर्ष फरवरी में “ऑपरेशन ब्लैक बॉक्स” की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य निगरानी को सशक्त बनाना और टिकट जांच प्रणाली को मजबूत करना है। तब से लेकर अब तक, मंडल ने इस क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वित्तीय वर्ष 2025 में अब तक सोनपुर मंडल ने टिकट जांच के माध्यम से ₹6.70 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है और 1.04 लाख से अधिक बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा है।*

 

दैनिक औसत के आधार पर, सोनपुर मंडल का प्रत्येक टीटीई (यात्री टिकट परीक्षक) प्रतिदिन ₹7,470 का राजस्व अर्जित कर रहा है तथा औसतन 11.6 मामलों की बुकिंग कर रहा है,* जो पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में सर्वाधिक है।

 

इस सघन टिकट जांच के चलते वैध टिकट बिक्री में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है। सोनपुर मंडल ने कुल ₹105.64 करोड़ की कोचिंग आय दर्ज की है, जिसमें से ₹32.51 करोड़ केवल अनारक्षित टिकट प्रणाली (UTS) से प्राप्त हुए हैंअनारक्षित टिकटों की बिक्री में वार्षिक आधार पर 8.29% की वृद्धि हुई है, जो पूर्व मध्य* रेल के सभी मंडलों में सर्वाधिक है।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार ने टिकट जांच पर बल देते हुए कहा कि, “इस तरह के सघन टिकट जांच अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके और राजस्व की हानि को रोका जा सके।”*

 

इस प्रकार के अभियानों की निरंतर सफलता सोनपुर मंडल की राजस्व संरक्षण, वैध यात्रा को प्रोत्साहन तथा यात्रियों में अनुशासन लाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!