Patna

पटना के होटल से 12 पकड़ाए,नाबालिग बहू की शिकायत पर रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा

पटना के दो होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। करीब 6 दिन पहले 16 साल की लड़की ने अपने ससुरालवालों पर जबरन धंधा करवाने का आरोप लगाया था।उसकी ही शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने पटना जंक्शन से सटे करबिगहिया की तरफ होटल गणपति और मंगलम में रेड की।पुलिस ने महिलाएं सहित 12 को हिरासत में लिया है। साथ ही मंगलम होटल के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पकड़ी गई सब्जीबाग की एक युवती ने बताया कि,होटल संचालक लालच देकर उसे बुलाता था। इस धंधे के एवज में 300 रुपए देता है। बाकी के रुपए खुद रख लेता है।

 

 

ASP अभिनव ने बताया कि अभी तक जो पता चला है, उसके मुताबिक मंगलम होटल के संचालक रिपु प्रसाद और गणपति होटल के संचालक विजय कुमार लालच देकर लड़कियों से धंधा करवाते हैं।कभी-कभी इसमें नाबालिग लड़कियां भी इनके बहकावे में आ जाती हैं, उनसे भी धंधा करवाते हैं। दोनों विग्रहपुर के रहने वाले हैं। मंगलम होटल का संचालक रिपु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गणपति के मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

कमरे से देवर-भाभी भी पकड़ाए

 

परसा बाजार से आया एक युवक भी इस रेड में पकड़ा गया है। उसने बताया कि पहली बार भाभी के साथ होटल में कुछ देर के लिए ठहरा था। इसके लिए होटल संचालक को 500 रुपए दिए थे।

 

इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया। हालांकि वो पुलिस वालों से छोड़ने के लिए लगातार ये कहता रहा कि आगे से कभी नहीं आऊंगा, पहली गलती है, सर माफ कर दीजिए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए सभी लोगों की जानकारी जुटा रही है।

 

16 साल की बहू से धंधा करवा रहे थे ससुरालवाले

 

दरअसल, 6 दिन पहले एक एक नाबालिग बहू ने महिला थाना में ससुरालवालों धंधा करवाने का आरोप लगाया था। साथ ही लड़की का कहना था कि उसके साथ रेप भी हो रहा था।

 

नाबालिग की सास पटना जंक्शन से सटे एक होटल ने धंधा करवाने के लिए ले जाती थी। वहां से वो भागकर RPF के पास पहुंची। इसके बाद RPF ने GRP थाने पर भेजा था। वहां पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। फिर जीरो FIR दर्ज करते हुए पीड़िता को महिला थाने पर भेज दिया गया।पिछले बुधवार को FIR हुई थी। नाबालिग का मेडिकल भी कराया गया था। उस वक्त महिला थानेदार राजनंदनी ने बताया था कि लड़की ने अपने घरवालों की मर्जी के बिना लव मैरिज की थी।

 

सास के दबाव में वह देह व्यापार का धंधा कर रही थी। उस होटल में सास उसे कई बार जबरन ले जाती जहां उसके साथ गंदे काम होते थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!