DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय में मॉब लिंचिंग का शिकार एक छात्र,दूसरा पेशेवर अपराधी,एग्जाम की बात कहकर घर से निकला 

दलसिंहसराय में रविवार की रात करीब 8 बजे लूट के लिए पहुंचे दो लड़कों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मॉब लिंचिंग से पहले दोनों लड़कों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ सरदार गंज में ‘आनंद किराना स्टोर’ नाम की दुकान चलाने वाले कारोबारी दो सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया था।दोनों घायल कारोबारी भाइयों की पहचान गोलापट्टी के रहने वाले अभिषेक आनंद और उसके छोटे भाई अनुराग आनंदइलाजरत हैं. वारदात के बाद चार में से दो लड़के भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर रही है, जबकि मृत दो लड़की की पहचान पुलिस ने कर ली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक BA पार्ट टू का छात्र, दूसरा पेशेवर अपराधी था

मृतकों में से एक की पहचान 20 साल के प्रेम पासवान के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के शंकरपुर के रहने वाले मंजय पासवान का बेटा है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मड़वा गोपालपुर गांव निवासी विजय महतो के बेटे 21 साल के प्रिंस महतो के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में पहुंचे दोनों के परिजन ने उनकी शिनाख्त की।

सदर अस्पताल पर मौजूद प्रेम के मामा शिवनाथ पासवान ने भांजे की पहचान करते हुए बताया कि प्रेम शादी-विवाह में वीडियो रिकार्डिंग का काम करता है और बीए पार्ट टू का छात्र भी है। वो समस्तीपुर के पूसा स्थित उमा पांडे कॉलेज का छात्र था। मामा ने कहा कि प्रेम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उजियारपुर नाजिरपुर में अपनी मौसी के घर आया था। रातभर रुकने के बाद रविवार सुबह प्रेम अपने साथियों के साथ परीक्षा देने की बात कहकर निकल गया था। देर रात उसकी मॉब लिंचिंग की खबर मिली।

15 दिन पहले दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था प्रिंस

मृतक प्रिंस के चाचा ने बताया कि रविवार देर रात 12 बजे जानकारी मिली कि आपके भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है, जल्दी अस्पताल पहुंचिए। सूचना के बाद हम लोग सदर अस्पताल गए। उन्होंने बताया कि प्रिंस कुमार 15 दिन पहले दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद 15 दिनों से हम लोगों से उसकी बातचीत नहीं हो पाई थी। उसका नंबर बंद आ रहा था।उन्होंने बताया कि भतीजा प्रिंस कुमार विद्यापतिनगर थाना में ई रिक्शा से बैटरी चोरी के मामले में जेल जा चुका था। सूत्रों की माने तो मृतक प्रिंस कुमार मोहिउद्दीन नगर थाना के मदुदबाद में आभूषण दुकान में लूटकांड में भी संलिप्त था और करीब 20 दिन पहले ही जेल से निकला था।

प्रिंस ने लूट के पैसों से खरीदी थी पिस्टल

प्रिंस कुमार मोहिनउद्दीन नगर में पिछले महीने कल्याणपुर बस्ती में सीएसपी लूट में मामले में भी शामिल था। इसके अलावा विद्यापति इलाके में और एक अन्य इलाके में बाइक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, सीएसपी से 1 लाख 10 हजार रुपए की लूट हुई थी। वारदात के प्रिंस ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। लूट के बाद सभी ने 11-11 हजार रुपए आपस में बांटे और बाकी बचे हुए पैसे से प्रिंस ने पिस्टल खरीदी थी।

गोलीबारी के विरोध में कारोबारियों ने आधा दिन बंद रखी दुकानें

वारदात के एक दिन बाद यानी सोमवार को दलसिंहसराय में कारोबारियों ने आधे दिन यानी 1 बजे तक दुकानों को बंद रखा और पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दलसिंहसराय बाजार में दुकान चलाने वाले कारोबारी सुनील कुमार बताते हैं कि पिछले दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। गोलापट्टी बाजार के कारोबारी लगातार हो रही घटनाओं के कारण भयभीत रहते हैं। पुलिस-प्रशासन से आग्रह है कि कारोबारियों को सुरक्षा मुहैय्या कराया जाए, ताकि हम लोग सुरक्षित रहें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!