Patna

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या:परिजनों बोले 5 लाख मांग रहे थे, नहीं देने पर गला दबा दिया

पटना.छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान नुसरत प्रवीन के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले नसीम अहमद से हुई थी। मृतका के परिजनों ने मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

 

नुसरत के चचेरे भाई फिरोज अहमद ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। नसीम अहमद पहले सदर अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत था। नौकरी छूटने के बाद वह अपने परिवार के साथ मिलकर नुसरत से व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

 

फिरोज का आरोप है कि सोमवार को ससुराल वालों ने नुसरत की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

 

मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नुसरत का मायका छपरा के नगर थाना क्षेत्र के करीम चौक में है। परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!