DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय:लूट के दौरान मारे गए दोनों बदमाशों की हुई पहचान,मुजफ्फरपुर व विद्यापतिनगर का दोनों बदमाश

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज में माॅब लिंचिंग के शिकार दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। पहले मृतक बदमाश की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मंजय पासवान के पुत्र प्रेम पासवान (20) के रूप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक बदमाश की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मड़वा गोपालपुर गांव निवासी विजय महतो के पुत्र प्रिंस महतो (21) के रूप में की गई हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सदर अस्पताल में पहुंचे दोनों के परिजनों के द्वारा प्रेम और प्रिंस की पहचान की गई। सदर अस्पताल पर मौजूद प्रेम के मामा शिवनाथ पासवान ने भांजे की पहचान करते हुए बताया कि प्रेम शादी-विवाह में वीडियो रिकार्डिंग का काम करता है। वह यहां कैसे आया जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया की प्रेम अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उनके घर नाजिरपुर आया था। रात भर रूका फिर सुबह सभी परीक्षा देने के लिये निकलने की बात कह चले गये।

रविवार को ही घटना हुई, इसकी जानकारी भी उन्हें हुई लेकिन इसमें उनका भांजा और उसका दोस्त था उन्हें यह मालूम नहीं था। इसके बाद सोमवार की सुबह दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा जानकारी देने पर वह लोग यहां पहुंच उसकी पहचान किये। इधर पुलिस दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं फरार दो अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। लोगों में चर्चा के अनुसार भागने वाले दोनों बदमाशों में से भी एक बदमाश को गोली लगी हुई है। इधर घटना के बाद दलसिंहसराय में सोमवार को व्यवसायी वर्गो ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!