DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में लूट पाट के दौरान पकड़ाये 2 बदमाशो की पीट पीट कर हत्या,एक मृतक बदमाश की हुई पहचान..

दलसिंहसराय, शहर के सरदारगंज के विद्यापति नगर रोड स्थित मुरही मिल के पास आनंद स्टोर में लूटपाट के दौरान बदमाशो ने दो व्यवसाई भाई को गोली मार कर जख्मी कर दिया.भाग रहे दो बदमाशो को आक्रोषित लोगो के के द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिया.जबकि बाइक सवार एक बदमाश बाइक ले कर फरार हो गया.मृतक एक बदमाश की पहचान हुई है.एक मृतक लुटेरे की हुई पहचान, मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी के शंकरपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना रविवार की है.घटना के बाद एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए है.गोली से जख्मी व्यवसाय की पहचान शहर के गोला पट्टी निवासी अर्जुन साह के पुत्र अभिषेक आनंद (50)और उसके छोटे भाई अनुराग आनंद(45) के रूप में की गई है.दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.अभिषेक आनंद को सीने के नीचे गोली लगी है जबकि अनुराग के दाहिने जांघ में गोली लगी.जहा चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

घटना को लेकर लोगों का बताना था कि शाम में एक बाइक पर तीन की संख्या में आए बदमाशो में से दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे.लूटपाट करने लगे.जब दोनों व्यवसाय भाई ने विरोध किया तो बदमाशो ने दोनों भाई पर गोली चलाते हुए भागने लगा.इस दौरान बदमाशो ने कई राउंड फायरिंग भी की.जिसके बाद भीड़ ने बदमाशों को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी.घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली के साथ एक खोखा बरामद किया है.वही भीड़ भाड़ होने के कारण अन्य खोखा व पिस्टल की तलाश पुलिस कर रही है.

बताते चले कि तीन साल पहले 2022 में अभिषेक ट्रेड में चार की सँख्या में आये अपराधियों ने पिस्टल के बल पर डेढ लाख रूपये लूट की घटना को अंजाम देते हुए आसानी से फरार हो गया था.इससे पूर्व भी इसी दुकान में कई बार बदमाशों द्वारा लूट,चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है.वही 2012 में भी एक घटना में आक्रोषित लोगो द्वारा एक बदमाश मिंटू पासवान कि पीटकर हत्या कर दी गई थी.

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!