Samastipur

समस्तीपुर में गन पॉइंट पर बदमाशों ने बैक के खुलवाए लॉकर;15 लाख कैश,5 करोड़ की गोल्ड की लूट

समस्तीपुर में बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 करोड़ के सोने की लूट हुई है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश 15 लाख कैश भी लेकर भागे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैंक डिप्टी मैनेजर शशिभूषण कुमार ने बताया, ‘सुबह साढ़े 11 बजे हम लोग बैंक में काम कर रहे थे। इसी दौरान 8 से 9 की संख्या में बदमाश आए। कुछ बदमाश बाहर भी खड़े थे। 45 मिनट तक लूटपाट की। गन पॉइंट पर लॉकर खुलवाए। करीब 15 लाख कैश और 5 करोड़ के गोल्ड लेकर फरार हो गए।’

घटना की जानकारी मिलते ही सदर DSP संजय पांडे मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की पहचान के लिए बैंक के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।

ग्राहक बनकर बैंक में घुसे बदमाश

बैंक के डिप्टी मैनेजर ने बताया, ‘सुबह करीब 11:30 बजे पहले 2-2 की संख्या में बदमाश अकाउंट खुलवाने के नाम पर अंदर आए। पूछा कि क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए होगा। इस पर हम लोग बात कर रहे थे।’इसी दौरान 7 और बदमाश अंदर घुस गए। सभी लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया और बैंक के काउंटर में रखे 15 लाख के अलावा करीब 5 करोड़ रुपए का गहना लूट कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने सभी बैंक कर्मी का मोबाइल भी ले लिया।’ ‌

‘घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। मार्केट में यह बैंक स्थित है। उसके नीचे कई दुकानें भी हैं, लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।’

नीचे दुकानदारों को नहीं लगी भनक

बैंक के नीचे साइबर कैफे चलने वाले कृष्ण कुमार ने बताया, ‘ऊपर बैंक में लूट हुई इसकी हमे भनक तक नहीं लगी। पुलिस के आने के बाद हम लोगों को यह जानकारी मिली कि ऊपर बैंक में लूट हुई है।’बैंक के सामने दुकान चलाने वाले जावेद अख्तर ने बताया- ‘प्रशासन की गाड़ियां देखी, तब पता चला कि बैंक में लूट हुई है। बैंक लूट के दौरान किसी तरह के सायरन की आवाज नहीं सुनाई दी। बैंक कर्मी या कस्टमर के चिल्लाने की भी आवाज नहीं आई।’

SP अशोक मिश्रा ने बताया- ‘बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया था। अंदर बैठे ग्राहकों का भी मोबाइल ले लिया। लूट की राशि 15 लाख और करीब साढ़ए 4 करोड़ के गहने हैं।’बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की भागने की दिशा में पुलिस की टीम को लगाया गया है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।’

‘घटना की सूचना काफी देर बाद बैंक की ओर से हमें मिली। तत्काल पहले डायल 112 की टीम पहुंची, जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे।बैंक का सायरन काम कर रहा था या नहीं इस बारे में जांच कराई जा रही है। साथ ही बैंक में गार्ड भी नहीं था। इस बारे में बैंक के सीनियर अधिकारी से जानकारी ली जाएगी।’

दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

बैंक में लूटपाट की जानकारी मिलने के बाद सुमित नगर और मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पहुंची है। SP अशोक मिश्रा के अलावा SP संजय पांडे की मौजूदगी में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!