Patna

“कलश शोभा यात्रा के साथ 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुरू, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

खगरिया.चौथम।प्रखंड के धुतौली मां दुर्गा स्थान में मंगलवार को 48 घंटे के रामधुनी यज्ञ की शुरुआत हुई। शुभारंभ से पहले गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा धुतौली से शुरू होकर तिलकपुर, शहीद चौक, मालपा होते हुए बागमती नदी के तट पर पहुंची। वहां 251 महिलाएं और कन्याएं जल भरकर पुनः गांव भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

यज्ञ स्थल पर विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्वलित की। इसके बाद अखंड रूप से ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ नाम का जाप शुरू हुआ। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन की खास बात यह है कि यह श्रद्धालुओं के सहयोग से हो रहा है। श्रद्धालु श्रम, धन और सेवा के रूप में योगदान दे रहे हैं। यज्ञ स्थल पर बच्चों के लिए ब्रेक डांस झूला और अन्य झूले लगाए गए हैं।

आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामधुनी यज्ञ के आयोजकों में मनोज सिंह, चंदन गुप्ता, प्रमोद महतो, संजय गुप्ता, रामचंद्र महतो और रविंद्र गुप्ता शामिल हैं। मौके पर पूर्व प्रमुख प्रभाकर सिंह, डॉ. मनोज, विनय भारती चौरसिया और दिलीप पाठक भी मौजूद रहे। यज्ञ स्थल पर दिन-रात भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!