Patna

“मेंटेनेंस वर्क को लेकर आज राजगीर रोपवे बंद रहेगा,7 मई को आम जनता के लिए खुलेगा

नालंदा।बुद्ध पूर्णिमा की तैयारी को लेकर राजगीर रोपवे (आकाशीय रज्जुपथ) आज पूरे दिन बंद रहेगा। मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि हर महीने दूसरे मंगलवार को मेंटेनेंस का काम होता है। लेकिन इस बार यह काम पहले ही मंगलवार को किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बुद्ध पूर्णिमा के दिन राजगीर में बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इसलिए रोपवे की सुरक्षा और अच्छे से चलाने के लिए यह मेंटेनेंस का काम जरूरी है। यह एक रूटीन काम है, जो हर महीने किया जाता है। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा बनी रहे।राजगीर का रोपवे पर्यटकों के लिए एक खास जगह है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां हजारों लोग आते हैं। रोपवे से ऊपर विश्व शांति स्तूप तक जाना बहुत ही शानदार अनुभव होता है। पहाड़ी रास्तों से बचने और कम समय में ऊपर पहुंचने के लिए यह रोपवे बहुत सुविधाजनक है।

7 मई को आम जनता के लिए खुलेगा

प्रबंधन ने सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि 6 मई को रोपवे बंद रहेगा, इसलिए वे अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार ही बनाएं। वे इस दिन विश्व शांति स्तूप तक जाने के लिए दूसरे रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोपवे 7 मई से फिर से आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

हजारों सैलानी यहां पहुंचते हैं

राजगीर रोपवे बिहार के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है, जो सालाना हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह रोपवे पर्यटकों को रत्नागिरी पहाड़ियों और आसपास के मनोरम दृश्यों का अद्भुत नजारा प्रदान करती है.

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!