Begusarai

“बेगूसराय में 25 फीट गहरे गड्‌ढे में गिरी महिला:कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने निकाला बाहर

बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे सीढ़ी और रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव वार्ड नंबर-7 की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीड़िता की पहचान संतोष पोद्दार की पत्नी सोनी देवी(35) के तौर पर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। घर से थोड़ी दूरी पर अंधेरा रहने के कारण शौचालय बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग सीढ़ी और रस्सी लेकर पहुंचे। गड्ढे में नीचे उतरने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। गांव के मनीष कुमार साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी की सहायता से नीचे उतरे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

एसडीओ को दी गई जानकारी

बताया जा रहा है कि शौचालय बनाने के लिए गड्ढे में शनिवार को सीमेंट का पाट लगाया गया था। रविवार को मिस्त्री के आने पर उसे ढंका जाता, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया।वहीं, जिला पार्षद अमित देव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मनीष कुमार ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना की सूचना एसडीओ को दी गई है। इलाज के लिए महिला को पीएचसी भेजा गया है।

 

Anjali Kumari

News to bihar Editer works. I am 5 year News website works Experience.

error: Content is protected !!