PatnaSamastipurWeather Update

“मौसम अपडेट:पटना समेत 17 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट,अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

“मौसम अपडेट:बिहार में आज यानी बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। 17 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में 3 मई तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

राज्य के सभी हिस्सों में अगले चार दिनों तक आंधी-पानी और ठनका का अलर्ट है। 2 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकरा रहा है। इससे बिहार में पुरवैया हवा के साथ बारिश होगी।

अब जरा मौसम विभाग के अलर्ट को समझ लीजिए

पटना के तापमान में गिरावट

हाल के दिनों में पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, लेकिन बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में गर्म हवा या तपिश का असर कम से कम तीन दिन तक नहीं दिखेगा।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, प्रमुख शहरों में पटना 30.3, भागलपुर 30.9, दरभंगा 31.6 और मुजफ्फरपुर का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को पटना में धूप तो निकली, लेकिन तापमान कम होने की वजह से तपिश कम रही। इस दौरान राजधानी में कहीं बारिश नहीं हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!