Samastipur

“समस्तीपुर में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:दोस्तों के साथ अपराध की रच रहा था साजिश

समस्तीपुर जिले की रोसरा पुलिस थतिया लीची गाछी में अपराध की साजिश रच रहे बदमाशों में से एक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान जगदीश महतो के बेटे सुनील कुमार के रूप में की गई है। जिसके पास से एक देसी कट्टा के अलावा 2 कारतूस, 7 मोबाइल और मौके से पुलिस ने 4 बाइक भी जब्त की है। जब्त की गई बाइक में से एक बेगूसराय जिले से लूटी गई बाइक बताई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रोसरा की डीएसपी सोनल कुमारी ने कहा कि रोसरा थाना अध्यक्ष लाल बाबू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थतिया लीची गाछी में कुछ बदमाश अपराध की साजिश रच रहे हैं। वह थाना क्षेत्र में कहीं लूट की घटना को अंजाम दे सकते हैं।

अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है

सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर छापेमारी की तो पुलिस को देखकर सभी बदमाश भागने लगे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अपना नाम सुनील कुमार बताया। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार युवक ने अपने साथियों का भी नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर अब छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!