Patna

“दूल्हे के सामने फिल्मी स्टाइल में दुल्हन ले उड़ा प्रेमी:दूल्हे को गन पॉइंट पर लेकर बोला- मार दूंगा

दरभंगा में दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन को 8 बदमाशों ने किडनैप कर लिया। मामला 26 अप्रैल का है 3 दिन बाद यानी 28 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। लड़की अब भी लापता है।परिवार का आरोप है कि पुलिस ने 2 दिन तक कोई मदद नहीं की। कार्रवाई की जगह हमें डांटकर भगा दिया और गालियां भी दीं। इधर, लड़की की मां का कहना है कि मनीष नाम का युवक ही उनकी बेटी को भगाकर ले गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बेटी के साथ मनीष भी 26 अप्रैल से गायब है। हालांकि दोनों के अफेयर के सवाल को मां टाल गई, लेकिन गांव में चर्चा है कि माला और मनीष का 2 साल से अफेयर चल रहा है।

लड़की के पिता बोले- थानाध्यक्ष ने भगा दिया

लड़की के पिता यदुनंदन राम ने कहा- ‘मुझे थाने बुलाया गया था। फटकार लगाकर बड़े बाबू (सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार) ने भगा दिया। कह रहे थे झूठा आवेदन देता है। भागो थाने से। इस बात की जानकारी बेनीपुर SDPO आशुतोष कुमार को भी दी। SDPO के पास शिकायत जाने के बाद सकतपुर थाने में सोमवार को केस दर्ज हुआ।’

बाइक पर बैठाकर दुल्हन को ले भागे अपराधी

माला के भाई पप्पू ने बताया- ‘बदमाशों ने पहले ड्राइवर को बंदूक दिखाई और गाड़ी का लॉक खोलने के लिए कहा। ड्राइवर ने डर के मारे लॉक खोल दिया। जिसके बाद बदमाशों ने भाई और पिता को भी गन पॉइंट पर लिया और माला को खींचकर बाहर निकला, फिर बाइक पर बैठाकर ले गए। जाते-जाते कहा- किसी को बताया तो दूल्हे को जान से मार देंगे।’दुल्हन के पास सोने-चांदी के जेवर थे। दूल्हे के पास सोने की अंगूठी थी। बदमाश जेवर और नगदी भी लेकर भाग गए। 26 तारीख को ही लखनौर थाना में आवेदन दिया। वहां से हम लोगों को सकतपुर थाना भेजा गया। अगले दिन भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिसीविंग भी नहीं दी गई। 27 तारीख को भी कोई सुनवाई नहीं हुई।’

जमीन बेचकर बेटी की शादी की थी, 6 लाख खर्च हुए थे

लड़की की मां जानकी देवी ने बताया- ’25 तारीख को बेटी की शादी धूमधाम से की थी। शादी में कुल 6 लाख रुपए खर्च हुए थे। जमीन और कुछ लोगों से कर्ज लेकर रुपए जुटाए थे। अपहरण करने वाले मनीष को मेरी बेटी जानती थी या नहीं मुझे जानकारी नहीं है। प्रशासन मेरी बेटी को खोजकर ला दे।’

पति बोला- अब मैं इसे नहीं रखूंगा

माला के पति संजय राम ने कहा- ‘अगर पुलिस माला को बरामद भी कर दे, तो मैं उसे अपनाने को तैयार नहीं हूं। मेरी इज्जत और प्रतिष्ठा बर्बाद हो गई है। अब मैं दूसरी शादी करूंगा।’ संजय ने प्रशासन से शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की है।बेनीपुर SDPO आशुतोष कुमार ने बताया- मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं खुद सकतपुर थाने गया था। लड़की के परिजन से मिलकर आया हूं। न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!